दरअसल, बीते सप्ताह 17 व 18 फरवरी को यूपी पुलिस कांस्टेबल के 60,000 रिक्त पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन बड़े पैमाने में किया गया था, जिसमें 50 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, लेकिन परीक्षा समाप्त होने के बाद से लगातार परीक्षा में धांधली और पेपर लीक की खबरें सामने आ रही थी और हजारों की संख्या में छात्र यूपी पुलिस परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे थे।
राज्य सरकार ने 6 महीनो में दोबारा नई भर्ती कराने का आदेश दिया है जिसके लिए “उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड” ने आगामी लोकसभा चुनाव के बाद अगस्त माह में परीक्षा आयोजित कराने का निर्णय किया है।