UPPSC LT Grade Teacher Bharti: LT ग्रेड शिक्षक भर्ती के 7258 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, BED छात्रों के लिए खुशखबरी!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

UPPSC LT Grade Teacher Bharti 2025: अगर आपने B.Ed किया है या फिर आप B.Ed की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है! लंबे समय से UP LT Grade Teacher Recruitment का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) को सरकार की ओर से 7258 LT Grade Teacher पदों की भर्ती का आदेश मिल चुका है। हालांकि 2018 की भर्ती में जो 5000 पद रिक्त थे, वे इस बार शामिल नहीं होंगे।

अब UP LT Grade Teacher Bharti 2025 का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा, जिसमें सिर्फ 7258 नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया होगी। यदि आप इस भर्ती के लिए तैयारी कर रहे हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपके लिए आवश्यक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आए हैं।

UP LT Grade Teacher Vacancy Notification 2025

उत्तर प्रदेश के 2200 अधिक राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड शिक्षक के रिक्त पदों के लिए भर्ती का इंतजार लाखों विद्यार्थी बेसब्री से कर रहे हैं; अब जाकर कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को 7258 एलटी ग्रेड टीचर के पदों पर भर्ती का अधियाचन जारी किया है। इन 7258 पदों में से 4785 पुरुष वर्ग के पद जबकि महिलाओं के लिए 2473 पद सम्मिलित किए गए हैं।

अगर बात करें UP LT Grade Teacher Notification 2024 की तो अधियाचन मिलने के बाद आयोग ने परीक्षा कार्यक्रम के लिए तैयारियां शुरू कर दी है और नए स्टाफ की नियुक्ति की जा रही है, अब जैसे ही कैबिनेट की ओर से नोटिफिकेशन जारी करने का निर्देश मिल जाती है तो यूपी एलटी ग्रेड नई शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। 

योग्यता मानदंड

UP LT Grade Teacher की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवार के पास भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री और b.ed की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। 

UP LT Grade Teacher Vacancy 2024 Latest News 

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से यूपी एलटी ग्रेड टीचर वैकेंसी 2025 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। आयोग को सरकार की ओर से 7258 पदों पर एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती करने का आदेश मिल चुका है जिसके बाद से आयोग ने भर्ती की तैयारी शुरू कर दी हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले 2018 में 10768 पदों पर एलटी ग्रेड टीचर वैकेंसी का आयोजन किया गया था जिसमें 4 लाख से अधिक आवेदन जमा हुए थे लेकिन परीक्षा में सफल उम्मीदवारों में से केवल 5000 उम्मीदवारों की नियुक्ति की गई थी जबकि 5000 से अधिक पद शेष रह गए थे लेकिन इन पदों को नई शिक्षक भर्ती में सम्मिलित नहीं किया जाएगा इसलिए अभी भी अभ्यर्थियों को पुरानी भर्ती की तीसरी सूची का इंतजार है।

महत्वपूर्ण लिंक

व्हाट्सएप चैनलज्वाइन करें
टेलीग्राम चैनलज्वाइन करें

Join Us On:


globe-engage-telegram globe-engage-whatsapp