Site icon Globe Engage

UP Police Constable Physical Test 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट की तिथि घोषित, इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड!

UP Police Constable Physical Test

UP Police Constable Physical Test

UP Police Constable Physical Test Date 2024: उत्तर प्रदेश भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से बड़ी खबर आई है। पुलिस भर्ती बोर्ड ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023-24 के फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए तारीख घोषित कर दी है। साथ ही बोर्ड ने यह जानकारी दी है कि जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। इसके लिए बोर्ड ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर आधिकारिक नोटिस भी जारी किया है।

जैसा कि यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2024 की परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को आयोजित हुई थी और परीक्षा का रिजल्ट 30 जुलाई को आया था। अब आगे फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

26 दिसंबर से शुरू होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यूपी पुलिस भर्ती 2024 के फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 26 दिसंबर से शुरू होंगे और साथ ही एडमिट कार्ड जारी करने की डेट भी बताई गई है। सबसे पहले उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा और उसके पश्चात PET (शारीरिक मानक परीक्षण) किया जाएगा जिसमें दौड़, भाग, कूद, लंबाई और वजन आदि शामिल होंगे।

UP Police Physical Test Admit Card 2024: इस दिन जारी होंगे एडमिट कार्ड 

26 दिसंबर से शुरू होने वाली यूपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 16 दिसंबर को ही जारी किए जाएंगे। सभी एडमिट कार्ड यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध किए जाएंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक 16 दिसंबर को एक्टिव होगा उसके बाद उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 

महत्वपूर्ण लिंक

यूपी पुलिस ऑफिशियल वेबसाइटClick Here 
आधिकारिक नोटिफिकेशनClick Here 
यूपी पुलिस फिजिकल टेस्ट एडमिट कार्ड लिंकClick Here 
व्हाट्सएप चैनलज्वाइन करें
टेलीग्राम चैनलज्वाइन करें

Exit mobile version