SSC GD Form Correction Date: जीडी कांस्टेबल भर्ती फॉर्म में हुई गलती सुधारने का मौका, यह है आखिरी तारीख, बाद में नहीं मिलेगा अवसर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

SSC GD Form Correction Date: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती की आवेदन प्रक्रिया आज रात 11:00 बजे समाप्त हो चुकी है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन किया है; उन्हें अपना फॉर्म चेक कर लेना चाहिए। यदि फॉर्म में कोई त्रुटि है तो सभी उम्मीदवारों को इसे सही करने का मौका दिया गया है और इसके लिए करेक्शन तारीख जारी कर दी गई है।

यदि आपके आवेदन करते समय फॉर्म में कोई भूल या त्रुटि हो गई है, तो आवेदन पत्रों में संशोधन की तिथियां निम्नलिखित हैं…

SSC GD Form Correction Date

अक्सर उम्मीदवारों की जल्दीबाजी में आवेदन फॉर्म में त्रुटियाँ हो जाती हैं, जिससे उनके आवेदन पत्र रिजेक्ट हो सकते हैं। लेकिन SSC GD 2024-25 ने उम्मीदवारों को फॉर्म सुधारने का एक मौका दिया है। जिन उम्मीदवारों का आवेदन फॉर्म किसी कारणवश गलत हो गया है, वे 5 नवंबर से 7 नवंबर रात 11:00 बजे तक आवेदन पत्रों में संशोधन कर सकते हैं।

यह अंतिम संशोधन अवसर होगा, इसके बाद किसी भी प्रकार का मौका नहीं मिलेगा। इसलिए जब आवेदन में संशोधन करें तो उम्मीदवार सावधानीपूर्वक करें, अन्यथा उनका फॉर्म रिजेक्ट हो जाएगा।

आपको बता दें कि एसएससी जीडी के 39,481 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे, जिसमें महिलाओं और पुरुषों दोनों ने भाग लिया है। आवेदन प्रक्रिया आज समाप्त हो गई है। 5 से 7 नवंबर रात 11:00 बजे तक उम्मीदवारों को अपने गलत आवेदनों को सुधारने का अवसर मिलेगा। इस समय सीमा के भीतर सभी उम्मीदवार अपने आवेदन सही कर सकते हैं।

एसएससी जीडी का एग्जाम कब होगा?

एसएससी जीडी की आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। अब जल्द ही स्टाफ सिलेक्शन कमीशन, SSC GD 2024-25 के लिए परीक्षा तिथियों का खुलासा करेगा। उम्मीद की जा रही है कि एसएससी जीडी कांस्टेबल 2024-25 की परीक्षा फरवरी 2025 में आयोजित हो सकती है।

जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा एसएससी जीडी कांस्टेबल की परीक्षा से तीन या चार दिन पहले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे, जहां से उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

फॉलो करें:

व्हाट्सएप चैनलज्वाइन करें
टेलीग्राम चैनलज्वाइन करें

Join Us On:


globe-engage-telegram globe-engage-whatsapp