ITBP Constable Recruitment 2024: अगर आप 10वीं पास हैं और आइटीबीपी में गवर्नमेंट नौकरी करना चाहते हैं तो आप सभी युवाओं के नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। आइटीबीपी ( ITBP ) की तरफ से किचन सर्विस के लिए खाली पड़े 819 पदों के लिए वैकेंसी निकली है।
अगर आपको खाना बनाना और बर्तन धोना आता है तो आप सभी युवाओं के लिए गवर्नमेंट नौकरी पाने का यह एक बहुत ही सुनहरा मौका है। इस भर्ती के लिए कोई भी दसवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकता है। इस गवर्नमेंट नौकरी में 69000 तक सैलरी मिलेगी। इस गवर्नमेंट नौकरी के लिए कोई भी महिला और पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
आइटीबीपी कांस्टेबल जॉब 2024 : पद विवरण।
| पद का नाम | किचन सर्विस (Kitchen Services) |
| कुल पदों की संख्या | 819 पद |
| कांस्टेबल किचन सर्विस मेल | 697 पद |
| कांस्टेबल किचन सर्विस फीमेल | 122 पद |
आइटीबीपी किचन सर्विस रिक्वायरमेंट 2024 : शैक्षिक योग्यता
आइटीबीपी किचन सर्विस रिक्वायरमेंट 2024 में जो अभ्यर्थी आवेदन करना चाहते हैं वह अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त से दसवीं पास होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास किसी भी फूड संस्थान से फूड प्रोडक्शन या किचन से जुड़े कोर्स की डिग्री होना चाहिए।
आइटीबीपी किचन सर्विस जॉब 2024: आयु सीमा
आइटीबीपी कांस्टेबल किचन सर्विस जॉब में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की मिनिमम 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष रखी गई है। इस भर्ती के लिए आरक्षण नियमों के मुताबिक अभ्यर्थियों को उम्र में छूट मिलेगी।
आइटीबीपी कांस्टेबल जॉब 2024 : आवेदन फीस
आइटीबीपी कांस्टेबल जॉब 2024 आवेदन फॉर्म भरने के लिए जनरल, ओबीसी वर्ग के लोगों को ₹100 की फीस देनी है। एससी, एसटी वर्ग के लोगों के लिए आवेदन फीस निशुल्क है। महिलाओं के लिए भी आवेदन फीस निशुल्क है। आवेदन फीस डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से पे कर सकते हैं।
आइटीबीपी कांस्टेबल किचन सर्विस रिक्वायरमेंट 2024: सैलरी
आइटीबीपी कांस्टेबल किचन सर्विस में जिन अभ्यर्थियों का सिलेक्शन होगा, उन अभ्यार्थियों का वेतनमान शुरुआत में बेसिक सैलरी 21700 से लेकर 69000 तक मिलेगा । इसके अलावा गवर्नमेंट की तरफ से मिलने वाली भत्ते और सुविधाएं अलग से मिलेंगी।
आइटीबीपी किचन सर्विस भर्ती : सिलेक्शन प्रोसेस
सभी अभ्यर्थियों को पहले लिखित परीक्षा देनी होगी। लिखित परीक्षा पास होने के बाद अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट होगा इसके बाद फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट होगा। अगर अभ्यर्थी यह टेस्ट पास कर लेता है तो इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन होने के बाद डायरेक्ट सिलेक्शन होगा।
आइटीबीपी भर्ती 2024 : महत्वपूर्ण तिथियां
| फॉर्म भरने की आरंभिक तारीख | 2 सितंबर 2024 |
| फॉर्म भरने की आखिरी तारीख | 1 अक्टूबर 2024 |
| आवेदन फीस जमा करने की आखिरी तारीख | 1 अक्टूबर 2024 |
आइटीबीपी किचन सर्विस रिक्वायरमेंट के लिए आवेदन अप्लाई कैसे करें
आइटीबीपी किस सर्विस जॉब में आवेदन अप्लाई करने के लिए आप नीचे दिए गए प्रक्रिया को फॉलो करें –
- आवेदन अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आप अपने कंप्यूटर के ब्राउज़र में आईटीबीपी की ऑफिशियल वेबसाइट ओपन करें।
- अब आपके सामने इस वेबसाइट का होम पेज ओपन होगा।
- अब आपको होम पेज पर अकाउंट क्रिएट करने का एक ऑप्शन दिखाई देगा जिस जहां पर आप क्लिक करके अपना अकाउंट क्रिएट करें।
- अकाउंट क्रिएट करने के बाद आप लोगों करें और अप्लाई ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक फॉर्म खुल होगा, उस फॉर्म में मांगी गई सभी इनफॉरमेशन को सही पूर्वक भरे।
- इसके बाद आप अपनी सेल्फी डॉक्यूमेंट की स्कैन कॉपी अपलोड करें और एप्लीकेशन फीस सबमिट करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद आप प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रखें।

