Site icon Globe Engage

CTET Admit Card 2024: इस दिन रिलीज होगा सीटेट एडमिट कार्ड, बोर्ड ने दी जानकारी, ऐसे करना होगा डाउनलोड

CTET Admit Card 2024

CTET Admit Card 2024

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सेंट्रल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) 2024 के एडमिट कार्ड जारी करने की घोषणा की है। CTET उम्मीदवार लंबे समय से एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार कर रहे थे। बोर्ड ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही एडमिट कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। आपको बता दें कि CTET की परीक्षा 14 दिसंबर 2024 को होगी और इसके लिए CBSE बोर्ड जल्दी ही एडमिट कार्ड जारी करेगा। बोर्ड ने एडमिट कार्ड जारी करने से पहले उम्मीदवारों के लिए एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है जिसकी जानकारी नीचे दी गई है…

CTET 2024 Admit Card: महत्वपूर्ण तिथियाँ

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: 1-10 दिसंबर 2024

परीक्षा तिथि: 14 दिसंबर 2024

परीक्षा का दूसरा दिन: 15 दिसंबर 2024

सीटेट एडमिट कार्ड कब जारी होगा?

CTET दिसंबर 2024 के एडमिट कार्ड, एग्जाम से कुछ दिन पहले जारी किए जाएंगे। अनुमान है कि ये एडमिट कार्ड दिसंबर की शुरुआत में उपलब्ध होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर नजर रखें ताकि वे एडमिट कार्ड जारी होने के समय पर तुरंत जानकारी प्राप्त कर सकें।

यह भी पढ़े:– उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के विज्ञापन की तारीख घोषित

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

एडमिट कार्ड में मिलने वाली जानकारी 

एग्जाम पैटर्न और टाइम टेबल

CTET DECEMBER 2024 में दो पेपर होंगे। पेपर 1 कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों के लिए होगा जो कि दोपहर 2:30 बजे से 5:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जबकि पेपर 2, कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों के लिए सुबह 9:30 बजे से 12:00 बजे तक होगा। प्रत्येक पेपर में कुल 150 प्रश्न होंगे जिनमें से आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 82 अंक और अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 90 अंक प्राप्त करने होंगे।

यह भी पढ़े:– इंतज़ार खत्म! इसी महीने जारी होगा यूपी पुलिस का रिजल्ट, जानिए कब?

परीक्षा केंद्र और आयोजन

सीटेट दिसंबर 2024 की परीक्षा के लिए देश के कुल 136 केंद्रों को चुना गया है, जहां पर इस परीक्षा का आयोजन सुरक्षा के साथ किया जाएगा। जिन शहरों में उम्मीदवारों की संख्या अधिक है, वहां पर 15 दिसंबर को भी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा के निर्धारित समय से आधा घंटे पहले ही उम्मीदवारों को पहुंचना होगा और एडमिट कार्ड समेत आवश्यक चीजें केंद्र में लानी होंगी। पिछले कुछ परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों के चलते इस बार परीक्षा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

महत्वपूर्ण लिंक

व्हाट्सएप चैनलज्वाइन करें
टेलीग्राम चैनलज्वाइन करें
Exit mobile version