CISF Constable Bharti 2024 : सीआईएसएफ में निकली 1130 पदों के लिए भर्ती, जल्दी करें आवेदन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

गवर्नमेंट नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का बहुत ही सुनहरा मौका आया है। सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्सज की तरफ से कांस्टेबल पद के लिए 1100 से अधिक पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस गवर्नमेंट नौकरी में आपको 70000 से अधिक की सैलरी मिलेगी। 

सीआईएसएफ भर्ती 2024 की आवेदन प्रक्रिया 31 अगस्त 2024 से शुरू हो जाएगी जो अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन अप्लाई करना चाहते हैं, वह अभ्यर्थी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की ऑफिशल वेबसाइट https://cisfrectt.cisf.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन अप्लाई कर सकते हैं। 

CISF भर्ती से जुड़ी सभी इनफॉरमेशन जैसे कि शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, महत्वपूर्ण तिथियां, पंजीकरण शुल्क चयन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न एवं सिलेबस आदि के बारे में नीचे बताया गया है।

सीआईएसएफ कांस्टेबल वैकेंसी 2024 : पद विवरण 

पद का नामकांस्टेबल फायरमैन
कुल पदों की संख्या1130 पद
जनरल कैटेगरी466 पद
ईडब्ल्यूएस कैटेगरी114 पद
एससी कैटेगरी153 पद
एसटी कैटेगरी161 पद
ओबीसी कैटेगरी36 पद

सीआईएसएफ कांस्टेबल भर्ती 2024 : शैक्षिक योग्यता 

सीआईएसएफ कांस्टेबल भर्ती के लिए केवल मेल कैंडिडेट फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। जो कैंडिडेट इस भर्ती के लिए फॉर्म अप्लाई करना चाहते हैं उन्हें किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से साइंस वर्ग से 12वीं पास होना जरूरी है। 

CISF Constable Recruitment 2024 : आयु सीमा 

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष होनी चाहिए। एससी और एसटी वर्ग के कैंडिडेट को अधिकतम उम्र में 5 साल की छूट मिलेगी और ओबीसी वर्ग के कैंडिडेट को 3 साल की छूट मिलेगी। 

CISF कांस्टेबल वैकेंसी 2024 पंजीकरण शुल्क

कांस्टेबल फायरमैन वैकेंसी 2024 में जनरल वर्ग ईडब्ल्यूएस वर्ग और ओबीसी वर्ग के कैंडिडेट को ₹100 फीस सबमिट करनी है। एससी और एसटी वर्ग के कैंडिडेट के लिए फार्म निशुल्क है। आप पंजीकरण शुल्क डेबिट कार्ड क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से पे कर सकते हैं।

सीआईएसएफ कांस्टेबल वैकेंसी : चयन प्रक्रिया 

इस वैकेंसी की चयन प्रक्रिया पांच स्टेप में पूरी होगी। कैंडिडेट को पहले लिखित परीक्षा देनी होगी, अगर अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में पास होता है तो उसे बाद में PET और PST टेस्ट पास करना होगा। इसके बाद कैंडिडेट का मेडिकल एग्जामिनेशन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद डायरेक्ट सिलेक्शन होगा।

सीआईएसएफ कांस्टेबल भर्ती : सैलरी 

कैंडिडेट का सिलेक्शन होने के बाद शुरुआत में बेसिक सैलरी ₹21700 मिलेगी, बाद में यह सैलरी ₹69000 प्रति माह तक रहेगी। इसके अलावा कैंडिडेट को सरकार की तरफ से मिलने वाली सुविधाएं और सरकारी भत्ते अलग से मिलेंगे। इसमें कैंडिडेट को महंगाई भत्ता, यात्रा वक्त, राशन मनी, चिकित्सा भत्ता और मकान किराया भत्ता जैसी सुविधाएं मिलतीहैं।

सीआईएसएफ कांस्टेबल रिक्वायरमेंट 2024 : महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन करने की शुरुआती तारीख31 अगस्त 2024
आवेदन करने की अन्तिम तारीख30 सितंबर 2024
पंजीकरण फीस जमा करने की अन्तिम तारीख30 सितंबर 2024

सीआईएसएफ कांस्टेबल एक्जाम पैटर्न एवं सिलेबस 

सीआईएसएफ कांस्टेबल एग्जाम लिखित परीक्षा में आयोजित की जाएगी। इस एग्जाम में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। यह एग्जाम पूरे 100 अंक का होगा। इस एग्जाम की अवधि 2 घंटे की होगी। इस एग्जाम में कोई माइनस मार्किंग नहीं होती है।

सीआईएसएफ कांस्टेबल भर्ती 2024 की परीक्षा में सामान्य बुद्धि के 25 प्रश्न, सामान्य ज्ञान अंक के 25 प्रश्न, सामान्य अंग्रेजी के 25 प्रश्न और सामान्य हिंदी के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएगी। इसलिए कैंडिडेट को फॉर्म भरते समय इस बात का जिक्र जरूर करें कि उन्हें परीक्षा किस भाषा में देनी है। 

CISF हेड कांस्टेबल एग्जाम तैयारी कैसे के लिए टिप्स 

  • इस एग्जाम में आपसे सामान्य ज्ञान से से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे इसलिए आप डेली समाचार पत्र पढ़े और करंट अफेयर से तैयारी करें। करंट अफेयर को अप टू डेट रखने के लिए आप डेली समाचार पत्र पढ़े ।
  • आप इस एग्जाम के रिलेटेड सभी सब्जेक्ट की सामग्री इकट्ठा करें और प्रत्येक सब्जेक्ट की योजनाबद्ध तरीके से तैयारी करें।
  • एग्जाम पास करने के लिए आपको अधिक से अधिक मॉक टेस्ट के माध्यम से तैयारी करें और अधिक से अधिक मॉक टेस्ट सॉल्व करें।
  • एग्जाम को पास करने के लिए आपको एग्जाम पैटर्न को समझना बहुत ही जरूरी है। एग्जाम में आपसे सामान जागरूकता, गणित विश्लेषणात्मक योग्यता, सामान्य बुद्धि सामान अंग्रेजी के प्रश्न पूछे जाएंगे इसलिए आप इन पर विशेष तरीके से तैयारी करें।

सीआईएसएफ कांस्टेबल रिक्वायरमेंट के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

सीआईएसएफ कांस्टेबल रिक्वायरमेंट ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे बताए गए प्रक्रिया को फॉलो करें – 

  • सबसे पहले कैंडिडेट जॉब अप्लाई करने से पहले ऑफिशल नोटिफिकेशन डाउनलोड करके पूरी जानकारी प्राप्त करें।
  • सीआईएसएफ कांस्टेबल जॉब आवेदन के लिए अपने ब्राउज़र में ऑफिशल वेबसाइट https://cisfrectt.cisf.gov.in/ ओपन करें।
  • सबसे पहले आप अपना नाम मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के माध्यम से रजिस्ट्रेशन क्रिएट करें। 
  • रजिस्ट्रेशन कंप्लीट होने के बाद आप अप्लाई बटन पर क्लिक करके फॉर्म भरे।
  • फार्म में मांगी गई सभी इनफॉरमेशन को ध्यान पूर्वक पढ़ें और सभी मांगी गई इनफॉरमेशन को भरे।
  • फॉर्म भरने के बाद आप सभी डॉक्यूमेंट की स्कैन कॉपी अपलोड करें। 
  • अब आप डेबिट कार्ड क्रेडिट कार्ड के माध्यम से पंजीकरण शुल्क जमा करें। 
  • पंजीकरण शुल्क जमा होने के बाद आप फाइनल सबमिट बटन पर क्लिक करें और अपना फॉर्म सबमिट करें। 
  • फार्म सबमिट होने के बाद आप प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रखें।

Join Us On:


globe-engage-telegram globe-engage-whatsapp