Allahabad High Court Junior Assistant Vacancy 2024: उत्तर प्रदेश के उच्च न्यायालय इलाहाबाद हाई कोर्ट में जूनियर असिस्टेंट और अप्रेंटिस (ग्रुप सी) के 1054 पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में 24 अक्टूबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है, इसलिए जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती के लिए पुरुष और महिला जिन्होंने 12वीं कक्षा पास की है, वे योग्य हैं। आवेदन प्रक्रिया के बारे में और अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
Allahabad High Court Bharti 2024 Notification
आपको बता दें कि इलाहाबाद हाई कोर्ट जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2024 के आवेदन 4 अक्टूबर 2024 से शुरू हो गए हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर 2024 है। यानी कि अब भर्ती के लिए सिर्फ दो दिनों का समय बचा है। इस समय सीमा के भीतर जो इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन भर सकते हैं।
ग्रुप सी भर्ती के साथ-साथ इलाहाबाद हाई कोर्ट ने स्टेनोग्राफर, ग्रुप डी और ड्राइवर के पदों पर भी बंपर भर्ती निकाली है, जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Allahabad High Court Vacancy 2024: मुख्य जानकारी
आयु सीमा: इस भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से अधिक एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। 1 जुलाई 2024 के अनुसार उम्मीदवार के आयु की गणना की जाएगी एवं आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट मिलना अनिवार्य है।
शैक्षणिक योग्यता: इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही उसे कंप्यूटर टाइपिंग का ज्ञान होना जरूरी है। हिंदी टाइपिंग 25 शब्द/मिनट और इंग्लिश टाइपिंग 30 शब्द/मिनट होनी चाहिए। योग्यता संबंधित अधिक एवं विस्तृत जानने के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें।
पंजीकरण शुल्क: आवेदन फॉर्म भरते समय पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है अन्यथा फॉर्म अनिवार्य कर दिया जाएगा। इस भर्ती में सामान्य और ओबीसी वर्ग के कैंडिडेट को 850 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के कैंडिडेट को 650 रुपए और ईडब्ल्यूएस वर्ग के कैंडिडेट को 750 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। आवेदन शुल्क जमा करने के लिए उम्मीदवार नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड अथवा यूपीआई का इस्तेमाल कर सकता है।
चयन प्रक्रिया: इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा का आयोजन होगा और उसके बाद स्किल टेस्ट होगा। लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट में पास होने वाली उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट होगा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।
सैलरी: इलाहाबाद हाई कोर्ट भर्ती 2024 के अंतर्गत सेवा देने वाले उम्मीदवारों को ₹5500 से लेकर 22800 तक का वेतनमान दिया जाएगा।
Allahabad High Court Junior Assistant Vacancy 2024: ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ahcreccgroupc.ntaonline.in पर जाएं और मोबाइल नंबर एवं व्यक्तिगत जानकारी से पोर्टल पर पंजीकरण करें।
सफलतापूर्वक पंजीकरण करने के बाद इलाहाबाद हाई कोर्ट ग्रुप सी वैकेंसी 2024 पर क्लिक करें जिससे आपका आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। अब आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें।
आवेदन फॉर्म भरने के बाद पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। इसके बाद, नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करें। इस प्रकार आपका आवेदन फॉर्म ऑनलाइन हो जाएगा।
महत्वपूर्ण लिंक
| आवेदन लिंक | यहां क्लिक करें |
| आधिकारिक नोटिफिकेशन | यहां क्लिक करें |
| व्हाट्सएप चैनल | ज्वाइन करें |
| टेलीग्राम चैनल | ज्वाइन करें |

